पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में किसानों ने दिया धरना

नगर में किसानों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. किसानसंघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर गोपाल लंबरदार ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए मवेशी घर खुलवाने, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, मुख्य सड़क मार्गों के किनारे गंदे कचरे को अन्यत्र डलवाने सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने संबंधी ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसीलदार मांगेलाल मीणा ने किसानों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में किसानों सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें कार्यवाहक सफाई निरीक्षक राकेश शर्मा ,जमादार राजेन्द्र प्रसाद सुभाष ने किसानों को सुअरों पालकों को पाबंद करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नत्थूराम, लक्ष्मीकान्त, सुनील शर्मा, विक्रम शर्मा, रामस्वरूप सैनी आदि मौजूद थे।