पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर : बारिश से धीमी हुई राहत कार्य की रफ्तार

कश्मीर : बारिश से धीमी हुई राहत कार्य की रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|श्रीनगर/जम्मू

जम्मू-कश्मीरमें रविवार सुबह अचानक हुई बारिश से करीब तीन घंटे तक राहत का काम रुका रहा। घने बादलों अंधेरे की वजह से किसी भी हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। दिन में 11 बजे के बाद बारिश थमने पर सभी टीमें फिर से बचाव कार्य में जुट पाईं। सेना ने अब तक करीब दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई। इससे कश्मीर के लोग एक बार फिर डर गए। ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो इन दिनों सड़कों पर ही हैं। हालांकि तीन घंटे में बारिश खत्म होते ही सेना ने बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया। सेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। खाने-पीने के अलावा दवाई अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति भी की गई।

दूसरी तरफ, सरकार के पटरी पर लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। चीफ सेक्रेटरी एमआई खांडे ने सभी कर्मचारियों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों से कहा है कि जो दफ्तर में रिपोर्ट नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उधर, हेलीकॉप्टरों पर पथराव के मद्देनजर जम्मू से सशस्त्र पुलिस श्रीनगर भेजी गई है। दो बटालियनों को हवाई मार्ग से भेजा गया। बीमारियों के फैलने के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों से सरकारी अस्पतालों में लौटने को कहा है।

मेरा जन्मदिन मनाएं, बाढ़ पीड़ितों के लिए दें मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थकों से अपना जन्मदिन मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं सुन रहा हूं कि कई जगहों पर मित्रों और शुभचिंतकों ने मेरे जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं। विनम्र अनुरोध है कि मेरा जन्मदिन मनाएं। इसके स्थान पर अपना समय और संसाधन जम्मू-कश्मीर में राहत कार्यों के लिए दें। यह समय जम्मू-कश्मीर के भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने का है।’

जम्मू में ढाई हजार सड़कें टूटीं, राजमार्ग 10 दिन से बंद

बाढ़की वजह से राज्य में करीब 2,500 सड़कों 163 पुलों को नुकसान पहुंचा है। तवी किनारे बसे 45 गांवों के करीब 20,000 लाेगों से संपर्क कटा है। जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बीते 10 दिनों से बंद पड़ा है। कश्मीर में जहां सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं वहीं मांस के दाम गिर गए हैं।

इरडाने कहा-बीमा कंपनियों सारे दावे जल्द निपट