पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में स्वच्छता अभियान 25 से चलेगा

शहर में स्वच्छता अभियान 25 से चलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाह ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अभियान में नगर निगम की ओर से यह भी व्यवस्था की जाएगी कि जिन इलाकों में अधिक गंदगी रहती है, उन इलाकों में ज्यादा सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जा सके। इसके तहत शहर के गली मोहल्लों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों, बस स्टैंड आदि की साफ सफाई कराई जाएगी। निकाय शहर में दो स्थान चिह्नित कर मकान का मलबा वहां डलवाएगा। जिन लोगों ने मकान का मलबा अपने आसपास डाल रखा है, उन्हें 18 सितंबर तक नोटिस दिया जाएंगे। 22 सितंबर तक मलबा नहीं हटने पर निकाय अर्थदंड लगाएगा तथा उस मलबे को दो अक्टूबर से पहले उठवाएगा। कलेक्टर ने बताया कि सरकारी एजेंसियां भी ठेकेदारों से मलबा तुरंत उठवाएं तथा मलबा नहीं उठाने तक उनका भुगतान नहीं करें। शहर के पोखर, नालों, तालाबों की साफ सफाई कर उसमें जले हुआ ऑयल डलवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भवनों, विद्यालयों, अस्पतालों में शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाएं। बाजारों में रात्रि कालीन सफाई कराई जाएं। सीवरेज लाइन, नालियों की सफाई कराने, खुले मैन हॉल में फैरो कवर लगवाएं जाएं। सफाई कर्मचारी कचरे को नहीं जलाए तथा कचरा कचरे पात्र में ही डाले। पीएचईडी लीकेज पाइपों को सही करे। खराब रोड़ लाइटों को को एक सप्ताह में सही कराएं। अस्पताल की साफ सफाई पीएमओ कराएंगे। लोगों में सफाई के लिए जागरूकता लाने के लिए 17 सितंबर को वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित की जाएगी। 18 सितंबर को सुबह 7 बजे से शहर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया जाएगा।

पॉलिथीनबेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पॉलिथीनमुक्त भरतपुर बनाने के लिए अभियान के तहत पॉलिथीन बेचने वाले पॉलिथीन में खाद्यान्न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर उनके खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किए जाएगे। अभियान में सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारियों को पुलिस जाब्ता उपलब्ध करा कर प्रतिदिन कार्रवाई करेगे। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) लेंगे।

पोस्टरलगाया तो होगा थाने में मामला दर्ज

कलेक्टरने बताया कि अभियान के त