अमन चैन की दुआ मांगी
पहाड़ी/नगर| गोपालगढ़़कांड की वर्षगांठ पर रविवार को गांव अंधवाड़ी में दीना सरपंच के नेतृत्व में लोगों ने कब्रिस्तान में तथा मौलवी अब्दुल करीम के नेतृत्व में मस्जिद में नमाज अदा कर मृतकों के लिए दुआ मांगी। साथ ही अमन चैन की कामना की। इस अवसर पर गोपालगढ़ थाना पुलिस सहित सादा वर्दी में जाब्ता तैनात किया गया तथा पुलिस सभी जगह चौकस रही। उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2012 को ही दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर गोपालगढ़ कांड हुआ था, जिसमें 10 लोगों की जानें गई थीं तथा 19 लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आईजी कार्यालय में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तेजराज सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस निरीक्षक एसआई सहित 65 कांस्टेबल तैनात किए गए।