पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन के कार्यक्रमों की दी जानकारी

संगठन के कार्यक्रमों की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर का वन विहार कार्यक्रम बौरई वाले हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख ओमप्रकाश एवं संगठन मंत्री शैलेष कुमार ने संगठन की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में छात्रों का सामूहिक खेल प्रदर्शन एवं गीत अभ्यास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने विभाग प्रचारक ने बिना स्वार्थ के संगठन में काम को गति देने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष योगेश योगी, संजय फौजदार, सौरभ ताखा, कपिल फौजदार, अखिल लवानिया आदि मौजूद थे।