- Hindi News
- ऊंटों से भरे ट्रक को पुलिस ने छोड़ा ग्रामीणों ने पकड़ा
ऊंटों से भरे ट्रक को पुलिस ने छोड़ा ग्रामीणों ने पकड़ा
नगर. कस्बेके सीकरी रोड स्थित आरएसी पुलिस चौकी पर तैनात एक हैड कांस्टेबल ने ऊंटों से भरे ट्रक को छोड़ दिया,जिसे बाद में ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने ऊंट मालिक से सत्यापन किया तो पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली का मामला सामने आया। एसडीएम हरिताभ आदित्य ने बताया कि जिला कलेक्टर ने पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली कर छोड़े गए ऊंटों से भरे एक ट्रक को गांव चिरावल माली में ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिए जाने के मामले की जांच के निर्देश दिए। ऊंटों से भरा ट्रक गांव में खडा़ मिला। जिसमें 13 ऊंट भरे हुए थे। इनमें एक ऊंट मृत मिला। ग्रामीणों ने बताया कि आरएसी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा एक दलाल के माध्यम से 1500 रुपए लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। बाद में ऊंटों को लाने वाले व्यक्ति मुजीम निवासी झंडीपुर पहाडी़ को पुलिस चौकी लाया गया। यहां हैड कांस्टेबल रामनिवास ने उससे 800 लेने की बात स्वीकार की। एसडीएम आदित्य ने बताया कि इसी मामले में मुजीम द्वारा हैड कांस्टेबल रामनिवास सहित दलाल किल्लो नाम के व्यक्ति के खिलाफ अवैध वसूली कर 1500 लेने की शिकायत की है। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि ऊंटों से भरे ट्रक को बरामद कर लिया है। इस मामले में तौफीक पुत्र इलियास सकरूल्ला पुत्र नूरमोहम्मद निवासी मलाई हथीन हरियाणा, मुजीन पुत्र नूरदीन मौसम पुत्र जाहिद निवासी झंडीपुर पहाडी़ को पकड़ा है।