बाइकों की भिडंत में चार लोग घायल
बाइकों की भिडंत में चार लोग घायल
नगर | नगर-सीकरीरोड स्थित बेर्रू के पास मंगलवार शाम को दो बाइकों के आपस में टकराने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो व्यक्तियों को रैफर किया गया है। गांव बेर्रू-गुलमानी सड़क मार्ग पर दो बाइकों के आपस में टकराने से गुलमानी निवासी अजीत सिंह, भरतलाल एक अन्य रिश्तेदार राजाराम निवासी वैर घायल हो गए। जबकि सूचना मिलने पर घायलों को देखने रहा परिजन निरंजन बेर्रू के पास बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। परिजनों द्वारा चारों घायलों को निजी वाहन से कस्बे के जगपत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल राजाराम भरतलाल को रैफर किया है।