पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम से चालक छुड़ाकर ले भागा

अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम से चालक छुड़ाकर ले भागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी. गांवबेर्रु में मंगलवार दोपहर को अवैध खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम हरिताभ आदित्य ने पकड़ लिया। परंतु वहां कुछ ग्रामीणों ने ट्राली को खाली कर दिया तथा चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया। एसडीएम ने ट्रैक्टर का नंबर थानाधिकारी को बताकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि वे मंगलवार दोपहर को बेर्रु से नगर जा रहे थे। तभी पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली आती हुई मिली। उसे रोककर चालक से रवन्ना मांगा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने सीकरी थाना प्रभारी को बेर्रु आने को कहा। इतनी ही देर में पत्थर खाली कराकर चालक को ट्रैक्टर लेकर भगा दिया। उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट तक पुलिस के नहीं पहुंचने से वह भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर का नंबर सीकरी थाना प्रभारी को बताकर इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर वे तुरंत रवना हो गए। किंतु रास्ते में ही उनका दोबारा फोन आया तथा ट्रैक्टर चालक के भागने की बात बतायी। उन्होंने ट्रैक्टर का नंबर बताया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।