चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
भरतपुर. कोतवालीथाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव तालफरा कुम्हेर निवासी सुभाष पुत्र बच्चूसिंह जाट ने रुधिया नगर से बाइक चोरी होने का एक मामला एक जून को थाना कोतवाली पर दर्ज कराया था। रेल चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने आरोपी गफूर पुत्र सुभान खां मेव निवासी मीराहेडा जुरहरा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चुराई हुई बाइक को बरामद किया गया है। बाइक बारामद आरोपियों से पुलिस और जानकारी ले रही है।