पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी हो गई, पर चीन में रह सकते हैं और भारत में

शादी हो गई, पर चीन में रह सकते हैं और भारत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य भास्कर नेटवर्क|अहमदाबाद

अहमदाबादके रोइज रोट्रिक्स और चीन की लीजा। साथ-साथ काम करते थे। प्यार हुआ। दो साल पहले शादी भी कर ली। लेकिन दाेनों अब एक साथ तो चीन में रह सकते हैं और भारत में। लिहाजा कनाडा में रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बुधवार को होने वाली चर्चा से दोनों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने अपील की है कि उन जैसे युगलों पर भी दोनों सरकारें कुछ करें।

शेष| पेज 4





रोइजऔर लीजा की समस्या यह है कि दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों को नागरिकता नहीं देते। दोनों एक-दूसरे के ससुराल टूरिस्ट वीजा पर ही जा सकते हैं। भारत में चीनी को 30 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलता है। चीन में भारतीय को 60 दिन का। लिहाजा दोनों ही जगह लंबे समय तक साथ नहीं रह सकते। दंपती का कहना है कि दोनों देश नागरिकता देते भी हैं तो प्रक्रिया काफी लंबी और निराश करने वाली है। दोनों मोदी-जिनपिंग से मिलकर अपनी समस्या भी उन्हें बताना चाहते हैं।

होटल में मिले, फिर हम राही बने

अहमदाबाद के रोइज होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं। कनाडा के फाइव स्टार होटल डेल्टा की चीन स्थित इकाई में शेफ थे। इसी दौरान वहां बतौर मैनेजर काम करने वाली लीजा से मुलाकात हुई। दो साल पहले परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने विवाह कर लिया। अभी कनाडा में साथ-साथ रहते हैं। फिलहाल दोनों अहमदाबाद में हैं। लीजा टूरिस्ट वीजा पर ससुराल आई हैं।

दोनों देश नहीं देते एक-दूसरे के नागरिकों को नागरिकता।