आज बिजली बंद रहेगी
आज बिजली बंद रहेगी
भरतपुर| विद्युतनिगम के 132 केवी जीएसएस मोतीझील पर मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे तक 33 केवी हीरादास सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता बीएस शर्मा ने बताया इसके कारण हीरादास सब स्टेशन से जुड़े सुभाष नगर, हीरादास, केंद्रीय बस स्टेंड, अनाह गेट बजरिया, कोतवाली, तिलक नगर, इंदिरा नगर, लक्ष्मण मंदिर, विजय नगर, जसवंत नगर एवं सेवर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।