पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने पर नदबई में कर्मचारी व्यापारी भिडे़

अतिक्रमण हटाने पर नदबई में कर्मचारी व्यापारी भिडे़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदबई. नगरपालिकाकी ओर से सोमवार को बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों कर्मचारियों में विवाद हो गया। कुछ देर में ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। व्यापारियों को समझाने के लिए एसडीएम शौकत अली मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका भी घेराव किया।

पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका से लेकर सुपर बाजार, सिंधी तिराया, कटरा बाजार, रेलवे फाटक से लेकर बच्चू की टाल तक की दुकानों के सामने हुए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। रेलवे फाटक के पास जब नगर पालिका के कर्मचारी अस्थायी अतिक्रमण को हटा रहे थे तो व्यापारियों एवं कर्मचारियों में झड़प हो गई, जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा समझाइस कर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। व्यापारियों ने कर्मचारियों द्वारा किए अभद्र व्यवहार को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया। नदबई एसडीएम शौकत अली भरतपुर से बैठक में से भाग लेकर नदबई पहुंचे ही थे कि, व्यापारियों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया तथा अपनी समस्या बताई। इस पर एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में कोई पक्षपात नहीं होगा।

शेषपेज|12 पर









इसकेलिए व्यापारी प्रशासनिक अधिकारी बैठ कर विचार विमर्श करेगे तथा लोगों की सहमति से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश चंद गर्ग ने बताया कि मंगलवार को व्यापारी पहले प्रशासन वार्ता करेगे, उसके बाद कोई निर्णय लेगे। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज नहीं हुआ था।

चेयरमैन को नहीं पता अतिक्रमण का मामला

जबइस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम कटारा से बात की गई तो अलग ही खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि बाजार से अतिक्रमण हटाने का प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। अगर किसी नगर पालिका कर्मचारी द्वारा किसी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो उसकी जांच कर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नदबई. एसडीएम का घेराव करते व्यापारी।