पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम का बोर्ड बना पर समितियां नहीं

निगम का बोर्ड बना पर समितियां नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम में नया बोर्ड बनने के बाद करीब ढाई माह बाद भी समितियांे का गठन नहीं हो पाया है। शहर की सरकार को चलाने के लिए 14 समितियां बननी है। इनमें प्रशासनिक समिति, समझौता, भवन अनुमति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य, गैराज, प्रकाश व्यवस्था, वित्त, राजस्व समिति, उद्यान, विधि, गंदी बस्ती सुधार, विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक समिति शामिल हैं। हालांकि 13 फरवरी को बोर्ड की निगम सभागार में बैठक बुलाई गई है, लेकिन इसका एजेंडा भी बजट है। समितियों का गठन इसमें भी गौण है। नवंबर में बोर्ड गठन के बाद तेरह फरवरी को यह दूसरी बैठक होगी। यहां यह गौरतलब है कि गत बोर्ड में पांच साल में भी सभी समितियों का गठन नहीं हो पाया था।

पार्षदों पर : निगममें पार्षदों की सक्रियता नहीं बढ़ पाई है। आने वाले दिनों में जो भी काम होंगे उसमें समिति अध्यक्ष सदस्य के रूप में पार्षदों की अहम भूमिका रहेगी, मगर फिलहाल समितियां नहीं बनने से पार्षद रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

जनता के काम पर : अिधकांशकाम एक तरह से ठप पड़े हैं। कर्मचारी इसलिए सक्रिय होकर काम में जुट नहीं पाए हैं कि अभी तो समितियां ही नहीं बनी हैं। नया समिति अध्यक्ष किस सोच का होगा, ऐसे में अभी मेहनत करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। कुछ पार्षद नए काम के प्रस्ताव दे रहे हैं उनको भी फाइल में संभाल कर रखा जा रहा है।