- Hindi News
- देना बैंककर्मियों की 7 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल
देना बैंककर्मियों की 7 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल
विसं जयपुर . देना बैंक एमप्लाॅइज यूनियन एवं देना बैंक ऑफिसर्स यूनियन के बैनर तले 7 अक्टूबर को देना बैंककर्मी एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
एमप्लाॅइज यूनियन के महासचिव लोकेश मिश्रा एवं ऑफिसर्स यूनियन के महासचिव राधाबल्लभ शर्मा ने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाकर्मियों के साथ यौन हिंसा के प्रकरण में हुई जांच रिपोर्ट पर संसद द्वारा पारित कानून के अनुसार कार्यवाही करने, मालवीय नगर-जयपुर शाखा में हुए रु 10 करोड़ के जालसाजी प्रकरण में अविलंब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जैसी मांगों पर बैंककर्मी विरोध कर रहे हैं।