दुर्घटना में एक जने की मौत
नगर. शनिवाररात करीब 8 बजे पीलूकी मंदिर के पास एक टेम्पो ट्रैक्टर की टक्कर में टेम्पो चालक पीलूआ बझेरा अलवर निवासी 30 वर्षीय फूलसिंह पुत्र देवीराम कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव पाडला निवासी साहुन पुत्र बुद्धि सिंह सुंदरावली निवासी गोपाल पुत्र बंशी घायल हो गए। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस 108 द्वारा मृतक घायलों को सीएचसी नगर लाया गया, जहां से घायल साहुन को अलवर गोपाल को जयपुर रैफर किया गया है।