- Hindi News
- बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बाल अपचारी फरार
बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बाल अपचारी फरार
अलवर. हसनखां मेवात नगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात पांच बालअपचारी बाथरूम की दीवार तोडकर फरार हो गए। बीते छह माह मे बाल अपचारियों के भागने की यह पांचवीं वारदात है। मार्च से अब तक यहां से 15 बाल अपचारी सुरक्षा को धता बता कर फरार हो चुके है। बीती रात फरार हुए पांच जनों के संबंध में बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि पांच बाल अपचारी बाथरूम की दीवार तोडकर फरार हो गए।