पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला महोत्सव का आगाज 21 सितंबर से

रामलीला महोत्सव का आगाज 21 सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. श्रीरामलीलासमिति की ओर से रामलीला महोत्सव का आगाज 21 सितंबर को होगा। जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगा। समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मधुकर ने बताया कि रामलीला के लिए 21 सितंबर को सुबह आठ बजे दाल बाजार स्थित श्रीलक्ष्मण संतोषी मंदिर में सुबह गणपति पूजन रामचरित मानस का पाठ होगा तथा शाम को श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में राक्षसों से त्रस्त देवताओं और मुनियों द्वारा भगवान की स्तुति, आकाशवाणी श्रीराम जन्म की लीला का मंचन होगा। 22 सितंबर को बिहारी मंदिर में ऋषि विश्वामित्र द्वारा अयोध्या से श्रीराम लक्ष्मण को ले जाना, ताड़का सुबाहु अन्य राक्षसो का वध। जनकपुरी पुष्पवाटिका प्रसंग का मंचन होगा। 23 सितंबर को धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन होगा। 24 सितंबर को श्री चिंताहरण हनुमान सेवा समिति के सहयोग से शाम चार बजे कला मंदिर से श्रीराम की बारात निकाली जाएगी। 25 सितंबर को श्री बिहारी मंदिर परिसर में कैकई रावण संवाद श्रीराम का सीताजी लक्ष्मण सहित वन प्रस्थान की लीला का मंचन किया जाएगा। 26 सितंबर को श्रृंगवेरपुर में श्रीराम की निषादराज से भेंट, सुमंत की विदाई की लीला का मंचन होगा। 27 सितंबर को चित्रकूट पर श्रीराम भरत मिलन का मंचन होगा। 28 सितंबर को सूर्पणखा के नाक कान कटना, खरदूषण मारीच का वध तथा सीता हरण की लीला दिखाई जाएगी। 29 को श्रीराम सुग्रीव मैत्री, बाली वध, सुग्रीव द्वारा सीताजी की खोज में वानरों को भेजना सबरी से भेंट, 30 को हनुमानजी की सीताजी से भेंट अशोक वाटिका को उजाड़कर लंका दहन लीला का मंचन होगा, एक अक्टूबर को विभीषण शरणागति अंगद रावण संवाद, दो को लक्ष्मण शक्ति, श्री हनुमानजी का संजीवनी लेकर आना। तीन अक्टूबर को गांधी पार्क में कुंभकर्ण, मेघनाद तथा रावण का वध की लीला के बाद रावण के पुतले का दहन। चार अक्टूबर को बिहारीजी के मंदिर परिसर में श्रीराम का अयोध्या आगमन, श्रीराम भरत मिलाप, राज्याभिषेक वानर सेनापतियों की विदाई की लीला का मंचन होगा।

24को निकलेगी राम बारात

श्रीरामलीलासमिति के मंत्री ब्रजेश कौशिक ने बताया कि 24 सितंबर को शहर के मुख्य बाजारों में हो कर श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के लिए श्री चिंताहरण हनुमान सेवा समिति द्वारा जनकपुरी सजाई जाएगी। कौशिक ने बताया कि रामलीला का मंचन इस वर्ष 110 वें प्रवेश कर रहा है। रामलीला मंचन में विद्यार