पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन, खामियों ने बढा़ई परेशानी

50 वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन, खामियों ने बढा़ई परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलानिर्वाचन विभाग की ओर से शनिवार को शहर के 50 वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। सूचियों में कई खामियां होने की शिकायत लोगों ने संबंधित अधिकारियों को से की। वार्डों का परिसीमन नहीं किया गया है। वर्ष 2009 के अनुसार ही वार्डों के चुनाव होने हैं। मतदाता सूचियों को लेकर आपत्तियां भी मांगी गई हैं। इनके आने के बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण अधिकारियों की टीम की ओर से किया जाएगा। नगर निगम की 50 वार्डों की अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। आपत्तियां 14, 15 21 सितंबर तक प्राप्त की जाएंगी। सभी वार्डों में स्थापित मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं, जो कि मतदाता सूचियों से संबंधित आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए एसडीएम संदेश नायक को प्रभारी बनाया हुआ है।

पार्षदोंने की कलेक्टर से शिकायत

पार्षदराघवेंद्र सिंह सहित कई पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मतदाता सूची के दुरस्तीकरण की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वार्ड 32, 33 25 की अस्थायी मतदाता सूची कई गड़बड़ी हैं। वार्ड नंबर 32 के वोटरों को 25 में कर दिया गया है और वार्ड 33 के वोटर 32 में प्रदर्शित हैं। ऐसे में इन खामियों का निराकरण आवश्यक है।

भरतपुर. मतदाता सूची का निरीक्षण करते लोग।