- Hindi News
- अग्रसेन जयंती से पूर्व 21 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय
अग्रसेन जयंती से पूर्व 21 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय
भरतपुर. अग्रवालसेवा संस्थान रणजीत नगर कार्यकारिणी की बैठक लक्ष्मी नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसमें 21 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता निबंध एवं 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महामंत्री अशोक गोयल ने बताया कि 21 सितंबर को बचपन स्कूल रणजीत नगर में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं कक्षा 9 से 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अग्रोहा अग्रसेन एवं अग्रवाल विषय पर हिन्दी निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को चैंबर भवन नई मंडी से शाम 5 बजे महाराजा श्री अग्रसेन जी की शोभायात्रा 18 घोड़ों पर सवार राजकुमारों सहित नई मंडी, स्टेशन रोड, रणजीत नगर होती हुई दुर्गा मंदिर पर संपन्न होगी। 28 सितंबर को शाम 4 बजे संस्था क्षेत्र के मेधावी सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होटल अमनचैन में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अशोक कुमार गोयल, नरेश गोयल सीए, अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे।