मिलों की बिकवाली से चीनी 20 रुपए सस्ती
जयपुर . अंतरराष्ट्रीयबाजार में मंदी के बीच कमजोर ग्राहकी के चलते स्थानीय सूरजपोल मंडी में शनिवार को चीनी में 20 रुपए और निकल गए। यहां पर हाजिर थोक चीनी के भाव 3240 से 3430 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड पर थमे।
जानकारों के मुताबिक महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में अक्टूबर से नया पेराई सीजन शुरू हो रहा है, जिससे वे चीनी की हर भाव पर बिकवाली कर रही हैं। उधर मुजफ्फरनगर मंडी में गुड़ का स्टॉक 4.35 लाख कट्टे रह गया है। अगले माह नया गुड़ आने की संभावना से पुराने मालों में स्टॉकिस्टों की बिकवाली शुरू हो गई है। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे :- चीनी 3240 से 3430 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 3200 से 3275, खुरपा 3100 से 3150, पतासी 3300 से 3375, चाकू 3100 से 3150, रसकट 2700 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।