पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रांतियों और विरोध के बावजूद बढ़ती जा रही है हिंदी

भ्रांतियों और विरोध के बावजूद बढ़ती जा रही है हिंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी में सबसे पहले...

आजादी से पहले हिंदी अौर आज...

विकास यात्रा

राष्ट्रभाषा के बढ़ते कदम

साइबर विश्व की गवाही

विज्ञान कहता है

पूर्वोत्तर से दक्षिण तक हिंदी का परचम

पूर्वोत्तरमेंअरुणाचल प्रदेश हिंदी का गढ़ बन गया है। विधानसभा में बहस हिंदी में होती है तो स्कूल-कॉलेज में बातचीत में िहंदी में होती है। प्रदेश योजना विभाग के संयुक्त निदेशक पल्लब डे बताते हैं कि राज्य में 90 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं। हालांकि, प्रदेश में कम से कम 30 भाषाएं बोली जाती हैं। हिंदी की लोकप्रियता के तीन कारण है। एक, प्रदेश का भाषाई गुट दूसरे गुट की भाषा नहीं समझ पाता, लेकिन हिंदी सब समझते हंै। दो, 1962 के चीनी युद्ध में जब हिंदी प्रदेशों के सैनिक स्थानीय लोगों के संपर्क में आए तो हिंदी घर-घर पहुंच गई। तीन, राज्य सरकार ने यहां केंद्र का िंहंदी,अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का फार्मूला लागू किया। वहां कोई चीनी भाषा ‘मंेडरीन’ सीखने की कोशिश नहीं करता। घर-घर में हिंदी फिल्में बड़े शौक से देखी जाती हंै। वहीं तमिलनाडु में हर साल दो लाख तमिलभाषी विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा यह परीक्षा कराती है। सभा के आठ हजार सक्रिय प्रचारक और दस हजार सदस्यों का नेटवर्क इस काम में जुटा है। यह काम केरल मूल के 80 वर्षीय वीएस राधाकृष्णन जैसे ठेठ दक्षिण भारतीय कर रहे हैं। वे 60 साल से हिंदी के प्रसार में जुटे हैं। (स्रोत:स्कॉल डॉट इन)

1. डॉ. मुनीश्वर गुप्त द्वारा एमडी का शोधप्रबंध (१९८७)

2. इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त द्वारा हिंदी में फैसला।

3. ग्रंथ स्वयंभू का ‘पुमउ चरउ’।

4. पहला समाचार पत्र पं. जुगलकिशोर शुक्ल द्वारा उदंत मार्तण्ड

5. पहली टाइप-आधारित देवनागरी प्रिंटिंग जॉन गिलक्रिस्त की ग्रामर ऑफ हिंदुस्तानी लैंग्वेज\\\' (१७९६)

6. फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन तैसी की इतिहास पर रचना।

7. लल्लू लाल द्वारा संग्रहित वैज्ञानिक शब्दावली,जिसमें ३५०० शब्दों की सूची थी। (१८१० ई.)

8. पहला शोध कार्य ‘थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास’लंदन विवि. में पहली बार अंग्रेज विद्वान जे.आर.कार्पेंटर ने प्रस्तुत किया था।

9. हिंदी दूसरी भाषाओं पर विस्तृत सर्वेक्षण जॉर्ज ग्रीयर्सन ने किया।

१0. संगीत-ग्रंथ मानकुतूहल ( राजा मानसिंह तोमर, १५वीं शती)

वर्तमान में.