छात्र की उपचार के दौरान मौत
नगर. गतदिनों सैमली के पास रोडवेज बस से गिरकर घायल छात्र की अलवर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जालूकी चौकी प्रभारी बिशंभरदयाल ने बताया कि गांव फतेहपुर खुर्द निवासी हरी सिंह बलाई का पुत्र काडाराम 18 वर्ष नौ सितंबर को बड़ौदामेव स्थित विद्यालय जाने के दौरान सैमली बस स्टैंड से रोडवेज बस में बैठा था। तभी किराए के पैसे देकर टिकिट मांगने पर परिचालक ने छात्र को बस से धक्का मार दिया। इससे घायल छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अलवर से लाकर नगर स्थित जगपत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।