- Hindi News
- जमीन विवाद में संघर्ष, मंडावरा में आठ घायल
जमीन विवाद में संघर्ष, मंडावरा में आठ घायल
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण
गांवमंडावरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें पांच महिलाओं सहित आठ जने घायल हो गए। घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मंडावरा में पुरानी रंजिश जमीन विवाद में चतुर्भुज दामोदर नाई के पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें पूजा पुत्री दामोदर, दामोदर पुत्र रामोली, मीरा पुत्री दुलीचंद, शीला पत्री दामोदर, मल्लो प|ी विनोद, आरती पुत्री दामोदर तथा दूसरे पक्ष के दीपक पुत्र विशंभर, विशंभर नाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर गांव कटकड़ के हरप्रसाद मीणा को वहीं के कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। गांव झिरना में बाइक दुर्घटना में भूरा जाटव सुरेश जाटव घायल हो गए। बरगमा का रावेन्द्र बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। प्रेमनगर की मीना देवर के साथ बाइक से हिंडौन आते समय महू के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए।
प|ीसे मारपीट (नादौती) : नादौतीके महरोपुरा निवासी शंकरलाल मीना ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि महरोंकापुरा निवासी बाड़ा पुत्री नारायण मीना 22 अगस्त को घर में घुसकर प्रार्थी की प|ी लखनबाई के साथ मारपीट की। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।