- Hindi News
- दीवारों पर चिपकाए पोस्टर, 48 के खिलाफ एफआईआर के आदेश
दीवारों पर चिपकाए पोस्टर, 48 के खिलाफ एफआईआर के आदेश
भरतपुर| नगरनिगम सीईओ शुचि त्यागी ने शहर में सरकारी इमारतों दीवारों पर पोस्टर बैनर आदि लगाकर दीवारों को बदरंग बनाने के मामले में 48 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
राजस्व अधिकारी नरसीराम मीणा ने बताया कि शहर में सरकारी दीवारों पर लगे पोस्टर आदि की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद मथुरा गेट थाने में 22, कोतवाली थाने में 14 अटलबंध थाने में 12 लोगों के खिलाफ संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत परिवाद पेश किया है।