- Hindi News
- फ्लैग मीटिंग में हुई सुलह: लद्दाख में पीछे हटने को राजी हुआ चीन
फ्लैग मीटिंग में हुई सुलह: लद्दाख में पीछे हटने को राजी हुआ चीन
अमित मिश्रा|नई दिल्ली. चीनने लद्दाख के डेमचोक और अरुणाचल के सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाना शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। लेह-लद्दाख के डेमचोक के अलावा चुमार में भी गतिरोध बना हुआ है। डीजीएमओ की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, चीनी सेना ने अरुणाचल के सीमावर्ती इलाकों में फिर से सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। इसके बाद भारतीय सेना ने माउंटेन ब्रिगेड को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। चीन की हर गतिविधि पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। डेमचोक में भारतीय सीमा के अंदर केंद्र की मनरेगा स्कीम के तहत नहर बनाई जा रही है। चीनी सैनिक इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
दूसरी ओर, भारतीय सेना के अलावा स्थानीय नागरिक भी चीनी सैनिकों की इस हरकत का विरोध कर रहे हैं। यहां आईटीबीपी ने 2,000 से ज्यादा सिपाहियों को तैनात किया है। चीन और भारत के सैनिकों में महज 200 मीटर का फासला है।