निगम ने अतिक्रमण हटाए, मचा हड़कंप
नगरनिगम की ओर से बुधवार को शहर में कुछ दुकानों के आगे अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई देख अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने खुद ही तख्त, भट्टी को हटा लिया।
नगर निगम सीईओ शुचि त्यागी सुबह लक्ष्मण मंदिर के पास पहुंची और हलवाई की दुकान के आगे से अतिक्रमण हटवाए। कुछ दुकानदारों ने नवरात्रि पर्व में अतिक्रमण नहीं हटाने की गुजारिश की विरोध भी व्यक्त किया। इसी प्रकार दही वाली गली में अतिक्रमण हटाकर तख्त भट्टी के अलावा सामान जब्त किया गया। आरओ नरसीलाल मीणा ने बताया कि दो दुकानदारों को निगम ने पहले नोटिस दिया था। लेकिन इन्होंने अतिक्रमण को नहीं हटाया। शहर में अन्य स्थानों पर नोटिस मिलने के बाद कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भरतपुर. सीईओ से दुकानदार इस तरह हाथ जोड़कर करते रहे गुहार।