- Hindi News
- महिलाओं का फूटा गुस्सा कलेक्ट्रेट में मटके फोड़े
महिलाओं का फूटा गुस्सा कलेक्ट्रेट में मटके फोड़े
करौली| शहरमें व्याप्त पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों का गुस्सा अब परवान चढ़ने लगा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी कई मोहल्ले की महिलाओं ने पीएचईडी कलेक्ट्रेट में पानी की मांग पर मटकियां फोड़कर प्रदर्शन किया।
वहीं जिला प्रशासन को नकारा बताते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली। साथ ही चार दिन में पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी का ज्ञापन कलेक्टर के नाम उनके निजी सचिव को सौंपा।
नगर परिषद के वार्ड 8 के पार्षद मांगीलाल कांग्रेस नेता लज्जाराम वर्मा के नेतृत्व में कई कॉलोनियों की महिला पुरुष पेयजल की मांग पर पीएचईडी कार्यालय पहुंचे। वहां सुनवाई नहीं होने पर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और गुस्सा जाहिर किया।