पालिका ईओ सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
लक्ष्मणगढ़| नगरपालिकाकी अधिशाषी अधिकारी दो अन्य के खिलाफ खरीदशुदा भूखंड की तारबंदी तोड़कर घरेलू सामान ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड एक निवासी केशरीदेवी प|ी बृजमोहन सैनी ने रिपोर्ट दी है कि छह फरवरी को ईओ प्रियंका बुडानिया, तहसील कार्यालय के सुभाष पालिका शुभकरण सहित अन्य कर्मचारी जेसीबी ट्रैक्टर लेकर प्रार्थीया के भूखंड पर पहुंचे तथा प्लॉट की तारबंदी पीलर हटाकर अन्य घरेलू सामान भी ट्रॉली में डालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।