- Hindi News
- हिन्दी संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
हिन्दी संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
भरतपुर. भारतविकास परिषद की ओर से शनिवार को सेवा सप्ताह के तहत हिन्दी एवं संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद सचिव सुधीर मित्तल ने बताया कि हिन्दी समूह गान में आदर्श बालिका विद्यालय जवाहर नगर प्रथम एवं अग्रसेन विद्यापीठ रणजीत नगर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। संस्कृत में प्रथम पुरस्कार अग्रसेन विद्यापीठ एवं द्वितीय पुरस्कार आदर्श विद्या मंदिर जवाहर नगर को मिला। पुरस्कार वितरण श्री कृष्ण अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश सिंघल, विनोद मंगल, विष्णु जैन, शोभा कंसल, पिस्ता जैन ने किए। समारोह में शंकरलाल पीतलिया, अनिल चौधरी, होम चंद कंसल, दिनेश अग्रवाल, महेशचंद शर्मा, भारत शर्मा आदि मौजूद थे। आभार शाखा अध्यक्ष डॉ. डीडी गोयल ने जताया।