पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपक्ष ने कहा धर्मांतरण में संघ भाजपा का हाथ

विपक्ष ने कहा- धर्मांतरण में संघ-भाजपा का हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क| नई दिल्ली/आगरा/लखनऊ

आगरामें 250 मुस्लिमों के हिंदू धर्म अपनाने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बुधवार को इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर जवाब मांगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम के पीछे संघ-भाजपा का हाथ है। वहीं, सत्ता पक्ष ने साफ कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

शून्यकाल के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने मसला उठाया। कहा, ‘आगरा के बाद सांप्रदायिकता की आग पूरे देश में फैल जाएगी। इसमें भाजपा और आरएसएस का बहुत बड़ा हाथ है। आगरा में आरएसएस और उसके संगठन बजरंग दल ने मुस्लिम परिवारों का धर्म बदलवाया। उन्हें लालच दिया गया। यह धर्म परिवर्तन मर्जी से नहीं। गरीबी का फायदा उठाकर किया गया। ये अलीगढ़ में भी इसी महीने ईसाइयों का धर्म बदलने वाले हैं। इन्हें रोका जाए।’ माकपा के सीताराम येचुरी ने भी यही बात कही। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री के बयान की मांग की।

हंगामा बढ़ा तो अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘जो सेक्युलरिज्म के सियासी सूरमा हैं उन्हें यह जान लेना चाहिए। धर्मनिरपेक्षता पर उनका एकाधिकार नहीं हैं। धर्मनिरपेक्षता बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी है। इसे हम बखूबी समझते हैं। आगरा की घटना से हमारा या केंद्र का कोई लेनादेना नहीं है। ऐसे में किसी विशेष संगठन या आरएसएस का नाम लेना उचित नहीं है।’

आगरा में एफआईआर दर्ज

आगरामें सोमवार को हुए धर्मांतरण कार्यक्रम को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा, ‘अगर यह पाया गया कि इन लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन हुआ था तो हम आयोजकों पर कार्रवाई करेंगे।’

धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचारक राजेश्वर सिंह ने दावा किया है, ‘सोमवार को हुए ‘पुरखों की घर वापसी’ के कार्यक्रम में कुछ भी गलत नहीं हुआ। वहां सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक हवन चला। इतनी देर तक क्या किसी को जबरन बैठाया जा सकता है? हमारे पास कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग है। हवन में मुस्लिम समाज के लोग स्वेच्छा से बैठे। इससे पहले उन्होंने एक फॉर्म भी भरा था।’

हिंदू संगठनों का दावा- किसी को जबर्दस्ती नहीं बैठाया

यह है मामला

अलीगढ़|अलीगढ़ मेंक्रिसमस के दिन प्रस्तावित हिंदू संगठन