पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन 1.20 लाख करोड़ का

नया नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन 1.20 लाख करोड़ का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदीप सुरीन|नई दिल्ली. हरनागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन (एनएचएएम) के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का खाका तैयार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे संबंधित प्रस्ताव सरकार की एम्पावर्ड फाइनेंस कमेटी (ईएफसी) और अन्य मंत्रालयों को भेज दिया गया है। ईएफसी की बैठक में अन्य मंत्रालयों से मिले सुझावों पर विचार के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘एनएचएएम हर नागरिक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। चार साल तक इस योजना को लागू करने के लिए करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इसके बिना नए मिशन को व्यापक स्तर पर लागू करने में मुश्किलें पेश सकती हैं।’

अप्रैल2015 से लागू : इसमिशन के तहत पहले साल थोड़ा कम पैसा ही खर्च होगा। लेकिन 2016-2019 के बीच प्रस्तावित रकम बराबर खर्च करने की जरूरत होगी। मिशन के लागू होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र पर हर साल खर्च जीडीपी के 2% तक बढ़ जाने की उम्मीद है।