पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीबी का नगर पालिका में छापा, दस्तावेज जब्त

एसीबी का नगर पालिका में छापा, दस्तावेज जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका भुसावर के अध्यक्ष के खिलाफ चल रहे राधिका विहार कालोनी के विकास कार्य के मामले में भरतपुर से भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो के कार्यवाहक एडिशनल एसपी अजयसिंह शेखावत के नेतृत्व में नगरपालिका में छापा मारा तथा आवश्यक दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में स्थित राधा विहार कालोनी में नगर पालिका अध्यक्ष देशराज पहाड़िया द्वारा पालिका के खर्चे पर 58 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण हाईमास्ट लाइट खरीद में अनियमितताओं की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की गई थी। इसकी जांच भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर द्वारा की जा रही है। इस मामले में बुधवार देर शाम भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो का दल भुसावर नगर पालिका पहुंचा, जहां से आवश्यक रिकार्ड जब्त कर जांच की। पता चला है कि मामले में आरोप है कि कालोनी में

शेषपेज 12 पर...



एसीबीका नगर पालिका...

सड़कआदि के विकास कार्य कालोनी डवलप करने वाले ने कराए थे। जबकि निर्माण का खर्चा पालिका से उठा लिया गया। ऐसे ही हाईमास्ट लाइन महंगी दर से खरीदकर अनियमितताएं की गई हैं। इन शिकायतों की जांच एसीबी भरतपुर द्वारा शुरू की गई है, दोषी पाए जाने पर एफआईआर होगी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यवाहक एडिशनल एसपी अजय सिंह ने बताया किनगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ जयपुर में एक परिवाद दर्ज हुआ था, जिसमें 90ए की कार्रवाई वाली एक कालोनी की सड़क निर्माण हाईमास्ट की खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नगर पालिका भुसावर से रिकार्ड जांच के लिए लिया गया है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई होगी।