पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध वसूली के विरोध में चौबुर्जा का बाजार बंद

अवैध वसूली के विरोध में चौबुर्जा का बाजार बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरों की समझाइश पर माने व्यापारी

भास्करन्यूज|भरतपुर

चौबुर्जाइलाके में वाहनों के लिए नगर निगम के पार्किंग स्टैंड पर अवैध वसूली मनमानी के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कर दिया। करीब पौन घंटे तक बाजार बंद रहा। इस कारण बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में नगर निगम के अफसरों पुलिस अधिकारियों ने समझा कर मामला शांत कराया।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे पार्किंग स्टैंड के लिए अधिकृत ठेकेदार के कुछ आदमी बाजार में खड़े दुपहिया वाहनों को उठाकर पार्किंग स्टैंड पर ले जाने लगे। व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने घाटे को कारण बताते हुए ऐसा करने की बात कही। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बैठक कर बाजार बंद करने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कुछ देर तक पार्किंग स्टैंड के सामने ही विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पाकर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होने तक दुकानें खोलने से इंकार कर दिया।

शेषपेज 12 पर...

अवैधवसूली के विरोध में...

इसकेबाद व्यापारी इकट्टा हो गए और नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां सीईओ के नहीं मिलने पर राजस्व अधिकारी नरसीराम मीणा से वार्ता की। जहां व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि पार्किग स्थल के ठेकेदार के आदमी वाहनों को मास्टर चाबी से खोलकर जबरन उठाकर ले जाते हैं और पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली की जाती है। इसके बारे में तीन दिन पहले भी सीईओ को ज्ञापन दिया गया था। राजस्व अधिकारी मीणा ने सीईओ को पूरे मामले से अवगत कराने जल्द ही उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली।

ठेकेदार को नोटिस जारी

व्यापारियोंके विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी। राजस्व अधिकारी नरसीराम मीणा ने बताया कि चौबुर्जा पार्किंग स्टैंड के अधिकृत ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ठेकेदार पार्किंग स्थल से बाहर जाकर किसी भी वाहन को जबरन खड़ा करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। यह काम यातायात पुलिस का है। ऐसा करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तीन जगह हैं पार्किंग स्टैंड

नगरनिगम की ओर से मथुरा गेट सब्जी मंडी, चौबुर्जा