डीएम ने लगाई बीईईओ को फटकार
नदबई. जिलाकलेक्टर रवि जैन ने पंचायत समिति सभागार में तहसील स्तर के अधिकारियों की बैठक में बीईईओ सहाबसिंह देशवाल को पालनहार योजना को लेकर सही जानकारी नहीं देने पर फटकार लगाई।
कलेक्टर ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों विद्यालयों के छात्र छात्राओं को पालनहार योजना का लाभ मिलने की जानकारी चाही। बीईईओ ने कोई सही जानकारी नहीं दी तथा टालम टोल करने की कोशिश की। जबकि कलेक्टर ने जिला स्तर पर ली गई बैठक में अनाथ एवं विधवाओं की छात्र छात्राओं को पालनहार योजना का एक प्रपत्र बना कर दिया था। जबकि पेंशन फार्म की जानकारी चाही तो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बाबू के ऊपर बात टाल दी और कहा कि बाबू ने अभी तक प्रपत्र नहीं पहुंचाया। जिस पर कलेक्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई तथा सात दिन के अंदर अनाथ विधवाओं के छात्र छात्राओं को पालन हार योजना से वंचित लोगों की सूची बना कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि ग्राम पंचायत ऊंच में जीएसएस के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन उस पर होने के कारण विद्युत जीएसएस का निर्माण नहीं हो पाया है तथा झारकई जीएसएस के लिए खेतों में खड़ी फसल को नुकसान को लेकर बिजली लाइन नहीं खड़ी की है।
नगर:जिलाकलेक्टर रवि जैन ने कस्बे की बिगड़ती सफाई पर नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए है। बैठक के दौरान बिजली निगम के सहायक अभियंता के अनुपस्थित होने पर जिला कलेक्टर रवि जैन द्वारा उन्हें बुलाया गया और सहायक अभियंता रमेश चन्द सैन को बिजली की शिकायतों पर फटकार लगाकर कार्य व्यवहार में सुधार के निर्देश दिए।बुधवार को कलेक्टर ने पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक के दौरान कस्बे के रास्तों में फैली गंदगी नालों में जलभराव निकासी की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त कर अधिशासी अधिकारी को अभियान चला कर सफाई कराने अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए।