कक्षा कक्ष बरामदे का लोकार्पण
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय भोंट में जिला परिषद द्वारा नवनिर्मित तीन कक्षा-कक्ष एवं बरामदे का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी थे तथा अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह ने की। कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही विकास का माध्यम होता है। इसके बिना देश का विकास संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि गुरू ज्ञान की कुंजी होती है, इसलिए शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कराना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख लीलावती, जिला परिषद सदस्य मीनू सिंह, भरतपुर नगर निगम पार्षद विनीता सिंह, कांतिदेवी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काट कर कक्षा-कक्षों का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अतिथियों ने भामाशाहों से भी स्कूल के विकास में सहयोग करने की अपील की वहीं अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से शिक्षण कार्य में अधिक सजगता लाने की कहा उन्होंने कहा कि हमारे युवा शिक्षित होंगे तभी देश का विकास संभव है। बगैर शिक्षा के देश का विकास संभव नहीं हो सकता है। प्रधानाचार्य दिनेश चंद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सरपंच बच्चूसिंह, प्रतापसिंह, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
रुदावल. कक्षा-कक्ष का लोकार्पण करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी।