समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
भरतपुर. जिलाकलेक्टर रवि जैन ने बुधवार को नगर एवं नदबई क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक लेते जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। नगर एवं नदबई पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठकों में जिला कलेक्टर ने विभागवार अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर कस्बे में गंदे पानी की निकासी कराने, कस्बे में प्रति सप्ताह सफाई अभियान चलाने और दमकल की क्षतिग्रस्त टंकी को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्बे में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और रोडवेज बसों को बस स्टैण्ड के अंदर ले जाने, खराब हैण्डपंपों की मरम्मत कराने, स्वीकृत आरओ प्लांट लगवाने के निर्देश दिए।