रेलवे स्टेशन पर बालक मिला
भरतपुर। जीआरपीथाना पुलिस को मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बालक मिला, जिसे चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां से समिति ने बालक को उसके परिजनों को सौंपने के आदेश दिए। चाइल्ड लाइन के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने अपना नाम विष्णु, पुत्र जगदीश जाटव, उम्र 11 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर गंगापुर सिटी बताया। बालक विष्णु को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने चाइल्ड लाइन को बालक विष्णु को उसके घर ले जाकर परिजनों को सुपुर्द करने के आदेश दिए।