छेड़छाड़ करने का आरोपी पकड़ा
भरतपुर. उद्योगनगर थाना पुलिस ने मारपीट छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाइस गोदाम रीको क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव भवनपुरा निवासी प्रहलाद के खिलाफ भाभी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने का एक मामला 17 अक्टूबर को थाना उद्योगनगर पर दर्ज कराया था। पुलिस ने उक्त मामले के नामजद आरोपी प्रहलाद पुत्र महादेवा जाट निवासी भवनपुरा को गिरफ्तार किया है।