नगर. ओमसीता स्वामी सत्संग द्वारा 14 दिसंबर को गुर्जर धर्मशाला में सभी समाज के लोगों की महापंचायत आयोजित की जाएगी। गुर्जर समाज अध्यक्ष सीताराम ने बताया कि समाज में मृत्यु भोज को बंद करने के लिए विधायक अनीता सिंह विजयपाल सिंह भाटी के मुख्यातिथ्य में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।