पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हापुड़ में बाल्टी गुड़ की आवक

हापुड़ में बाल्टी गुड़ की आवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. उत्तरप्रदेश की हापुड़ मंडी में दो ट्रक नया बाल्टी गुड़ आने के समाचार हैं। इसके लूज भाव वहां पर 1300 से 1341 रुपए प्रति 40 किलो बोले गए। हालांकि बाल्टी गुड़ की खपत बिहार बंगाल में ज्यादा होती है। कारोबारी मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि सहारनपुर का पतासी गुड़ दशहरे बाद आएगा। मुजफ्फरनगर में भी नए गुड़ की आवक अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने के आसार हैं। वर्तमान में मुजफ्फरनगर के कोल्ड स्टोरों में 3.20 लाख कट्टे गुड़ का स्टॉक रह गया है, जो कि पिछले साल की तुलना में डेढ़ लाख कट्टे कम है। स्थानीय सूरजपोल मंडी में शनिवार को गुड़ चीनी के भावों में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ। भाव :- चीनी 3230 से 3430 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 3300 से 3350, खुरपा 3050 से 3100, पतासी 3300 से 3350, चाकू 3050 से 3100, रसकट 2700 से 2775 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। पशु आहार : सरसों खल प्लांट 1660, ग्वाला 1770, समृद्धि 1400, समृद्धि गोल्ड 1550, एस्सार मलाई 1620, आशीर्वाद गोल्ड 1675, टैगोर गोल्ड 1550, श्रीगोविंद भोग 1400, बिनौला खल 1925 से 2200, चना चूरी 1700, चना छिलका 1200, ग्वार कोरमा 1600, लाल तिल पपड़ी 2575, लाल तिल डली 3200 रुपए प्रति क्विंटल।