- Hindi News
- अलका लांबा ने की बिन्नी समेत 37 के खिलाफ शिकायत
अलका लांबा ने की बिन्नी समेत 37 के खिलाफ शिकायत
आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी समेत 37 लोगों के नाम दर्ज हैं। अलका ने आरोप लगाया है कि बिन्नी सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रचार कर रहे थे कि मैं सेक्स रैकेट चलाती हूं। शनिवार को पुलिस ने बताया कि अलका लांबा की शिकायत जांच की जाएगी। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, लिहाजा मामले की जांच के बाद ही केस दर्ज होगा। अलका ने कहा कि बिन्नी ने एक फर्जी खबर की कटिंग को साइट पर अपलोड किया था। कहा गया कि सैक्स रैकेट चलाने वाली अलका के घर पुलिस का छापा पड़ा। मौके से दो लड़कियों आैर ग्राहक को अरेस्ट किया गया है। बिन्नी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
केजरीवाल, भूषण पर चलेगा मानहानि का मुकदमा
अरविंदकेजरीवाल, प्रशांत भूषण, मनीष सिसौदिया और शाजिया इल्मी पर मानहानि का मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने चारों के खिलाफ शनिवार को आरोप तय किए। अगली सुनवाई अगले साल 17 जनवरी को होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित ने इन चारों के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है। याचिका के मुताबिक आप के चारों नेताओं ने 2013 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जब सिब्बल दूरसंचार मंत्री थे तब अमित ने टैक्स माफी मामले में एक टेलीकॉम कंपनी की पैरवी की। कंपनी का मामला कोर्ट के बाहर ही निपटवा दिया। कहीं इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए तो नहीं मिले? गौरतलब है कि इल्मी अब पार्टी छोड़ चुकी हैं।