- Hindi News
- दो पत्नियों के चक्कर में पुिलस का सिपाही बन गया लुटेरा
दो पत्नियों के चक्कर में पुिलस का सिपाही बन गया लुटेरा
दो प|ियों का खर्च उठाने के चक्कर में लखनऊ पुलिस का एक सिपाही लुटेरों के गिरोह का सरगना बन गया। साथियों के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। जीआरपी ने कुछ दिन पहले एक फौजी से हुई लूट की घटना की पड़ताल शुरू की तो राज से पर्दा खुला।
13 सितम्बर को मानक नगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस में सवार फौजी विजेन्द्र शुक्ल से कुछ लोगों ने मारपीट लूटपाट की थी। लुटेरों ने उसे डरा-धमकाकर एटीएम मशीन से 18 हजार रुपए भी निकलवा लिए। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की तो एक लुटेरे के पुलिस वर्दी में होने की बात सामने आई। जीआरपी ने रेलवे परिसर में आने वाले पुलिस कर्मियों की रेकी शुरू की। शनिवार सुबह पूरा गिरोह ही पकड़ा गया। मुखिया की शिनाख्त उप्र पुलिस के सिपाही वीरेंद्र यादव के रूप में हुई। एडीजी रेलवे जाविद अहमद ने बताया कि पूछताछ में सिपाही वीरेंद्र ने माना कि दो प|ियों की शाहखर्ची पूरी करने के लिए ही वह लूट करने लगा था। दोनों का महंगा शौक पूरा करने के लिए उसे सरकारी वेतन कम पड़ रहा था।