देर रात रणजीत नगर में बिजली गुल
भरतपुर. शहरकी प्रमुख कालोनी रणजीत नगर में तार टूटने से शनिवार देर रात बिजली गुल हो गई। जिससे रणजीत नगर कालोनी सहित आस पास के क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पता चला है कि रणजीत नगर के सी ब्लाक में बिजली का तार टूट गया था, जिसे ठीक करने की वजह से आस पास के क्षेत्र में रात 11.55 से 12.15 बजे तक बिजली बंद रही। इस दौरान लोगों की नींद उड़ गई और परेशान रहे।