पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटपाट करने वाले दो पकड़े

लूटपाट करने वाले दो पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. शहरमें रात को वीरान सड़कों पर लूटपाट की घटनाएं हो रही थी। जिसमें रात को सफर करके आने वाले यात्रियों टेम्पो चालकों से वारदातें हो रही थीं। ऐसे ही रात को एक टेम्पो चालक से लूटपाट करने पर पुलिस ने दो लोगों को अन्य टेम्पो वालों की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतें मिल रही थीं कि रात में बदमाश सवारी के रूप में टेम्पो को किराए पर ले जाकर सुनसान जगह पर रोक लेते हैं और फिर पीछे से उनके अन्य साथी बाइकों पर आकर टेम्पो चालक से मारपीट कर रुपए लूटने की घटनाएं कर रहे थे। ऐसे ही गोपालगढ़ मोहल्ला निवासी करतार सिंह पुत्र ईश्वर सिंह सिख ने मथुरागेट थाना में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह अपने ऑटो को लेकर हीरादास बस स्टैंड पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। तभी गोविंद नगर निवासी पुष्पेंद्र सैनी पुत्र समंदर सैनी ताखा हाल ब्रज बिहार कालोनी निवासी भूरा जाट उर्फ सत्येंद्र पुत्र यादराम जाट आए और जवाहर नगर जाने की कहा। जवाहर नगर में कब्रिस्तान के सामने सुनसान जगह पर पहुंचे। जहां बाइक पर धन्नू उर्फ घनश्याम निवासी संजय नगर आया और फिर तीनों लोगों ने टेम्पो चालक से मारपीट की तथा 650 रुपए छीन ले गए। बाद में टेम्पो चालक ने उनका पीछा कर अन्य टेम्पो चालकों की मदद से पुष्पेंद्र सैनी भूरा उर्फ सत्येंद्र जाट को पकड़ लिया।

और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा घटना के दौरान काम में ली गई बाइक को जब्त कर लिया है।