- Hindi News
- मुख्य पंप हाउस में आग से पेयजल व्यवस्था ठप
मुख्य पंप हाउस में आग से पेयजल व्यवस्था ठप
जलदायविभाग के तहसील कार्यालय स्थित मुख्य पंप हाउस में शनिवार को आग लगने से कई मोहल्लों की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। सुबह करीब छह बजे तहसील कार्यालय के पास स्थित जलदाय विभाग के मुख्य पंप हाउस के अंदर से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने आग की सूचना थाने में दी। एएसआई गिर्राज सिंह ने जेईएन को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इससे सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक तहसील कार्यालय के आसपास की बिजली सप्लाई बंद रही। इसके अलावा जाटव मोहल्ला मेव थड़ी सहित अन्य स्थानों पर जलापूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या बनी रही। जलदाय विभाग के इलेक्ट्रीशियन शंकर लाल ने आग से केबल, बिजली का मीटर सीटीवीटी के जलने की बात बताई है। दोपहर में जलदाय कर्मचारियों द्वारा मरम्मत कार्य पूरा कर दिया गया था।
^पंपहाउस पर आग की घटना के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी की जांच कराकर लापरवाही मिलने पर नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
नीलेशकुमार, सहायकअभियंता
नगर .पंप हाउसमें आग के दौरान जलते उपकरण तथा पंप हाउस के बाहर खड़े लोग। घटना में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई।