चार मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर
भरतपुर| नगरनिगम सीईओ शुचि त्यागी ने सुजानगंगा नहर में गंदा पानी जाने के मामले में चार मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि सुजानगंगा मोटवाल के पास रामभरोसी पुत्र राजपाल, दामोदर पुत्र मनीरामसिंह, अमरसिंह पुत्र उदयसिंह, मुकेश पुत्र भगवानसिंह के मकान बने हुए हैं। उक्त लोग दैनिक उपयोग भैंसों को नहलाने का गंदा पानी सुजानगंगा में डालते हैं। इससे नहर दूषित हो रही है। इसमें सीआरपीसी की धारा 133 के तहत क्रमांक 15/2014 पर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्यूसेंस को बंद करवाने के आदेश दिए हैं।