महापौर पार्षदों ने की शहर की सफाई
भरतपुर. नगरनिगम की महापौर सुमन कोली ने शुक्रवार को पार्षदों के साथ गांधी पार्क में सफाई अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। महापौर कोली ने पार्कों, शमशानों कब्रिस्तानों की सफाई के साथ साथ मुख्य सड़कों पर डिवाइडरों के आसपास मिट्टी हटाने के लिए सीएसआई को निर्देश दिए।
इसके अलावा जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों से निजात पाने के लिए सीएसआई को फोगिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा दीपावली से पहले रोशनी व्यवस्था को दुरस्त कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुलेखा लवानिया, विमलेश कुमारी आदि उपस्थित थे। इधर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष राकेश सर्राफ रहे, जबकि अध्यक्षता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष जगत सिंह गुर्जर ने की। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्क में झाडू लगाई, गंदगी को एकत्रित किया झाड़ियों को काटकर साफ किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह तमरोली ने बताया कि अभियान संपूर्ण जिले में विद्यालय, अस्पताल, पंचायत घर, आदि सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जायेगा। कार्यक्रम मुख्य रूप से हेमू, सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, दीपू पंडित, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
भरतपुर। गांधी पार्क में सफाई करती नगर निगम की महापौर सुमन कोली।