भजनों पर थिरके श्रद्धालु
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
मथुरागेट नवयुवक मंडल की ओर से शुक्रवार रात्रि को नगर निगम के बाहर बाजार में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ममता भारतीय अलीगढ़ ने लांगुरिया जरा पंप चला दे..., बस इक झोपडिय़ां मेरी मईया तुम्हारे मंदिर के आगे होती..., बंटू शर्मा ने शिर्डी वाले सांई बाबा आया है तेरे पे..., मां तुझे दिल ने पुकारा..., ज्ञानेन्द्र दत्त पांडेय आगरा ने मां प्रमोशन करा दो, मेरी तन्खाह बढ़ा दो माता., सिंह पै सवार होकर आजा मेरी शेरावाली..., प्यारा सजा है दरबार भवानी..., आशु ने लांगुरिया मेरी चटर की मटर करोगे आदि भजन प्रस्तुत करके श्रोतागण को बांधे रखा। इस अवसर पर शेरा वाली माता, हनुमान जी, शिव परिवार, राधा-कृष्ण एवं गणेश जी की आकर्षक झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम सीईओ शुचि त्यागी थीं। अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने की। इस अवसर पर संजय गर्ग, अजय गुप्ता, अजय गर्ग, सचिव राजीव शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सौरभ सिंघल, बनवारी, विनोद, शैलेन्द्र ठाकुर, भूपेश, नरेन्द्र, लाला, भारत शर्मा, राजेश गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।
भरतपुर. मथुरा गेट पर हुए जागरण में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए।
भरतपुर। मथुरा गेट पर हुए जागरण में भजन गाता गायक।