19 को गंगानगर आएंगे नरेंद्र मोदी
जयपुर | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी 19 फरवरी को गंगानगर आएंगे। वे यहां मृदा हैल्थ कार्ड योजना की राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्चिंग करेंगे। कार्यक्रम गंगानगर के सूरतगढ़ में होगा।
इस दौरान कृषि कर्मण पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कृषि मंत्री सहित कई मंत्री-अफसर मौजूद रहेंगे।