पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया

युवती ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवीयनगर थाने में शनिवार को एक युवती ने बाइक सवार तीन युवकों पर पिस्तोल दिखाकर मोबाइल छीनने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। हाथापाई के दौरान युवती के हाथ में एक युवक का पर्स गया जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी नीरज भारद्वाज ने बताया कि मालवीय नगर निवासी ईशा जयपुरिया अस्पताल के अपराजिता सेंटर में कार्यरत हैं। वे शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे सेंटर से घर लौट रही थी। मालवीय नगर पुलिया पर उतरते समय बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने पिस्तोल दिखा कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीना छपटी के दौरान एक युवक को पर्स ईशा के हाथ में गया।